फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीआर-11 ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोकर्स-11 को दो विकेट से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित क्रिकेट मैदान पर रविवार को वीआर-11 ने चोकर्स-11 को दो विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चोकर्स-11 ने 19.3 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया। हर्ष ने 38, जोरावर ने 36 और सनी ने 35 रन की पारी खेली। वहीं वीआर-11 की ओर से आकाश ने तीन, नमन, रवेश और धवन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में वीआर-11 ने 17.5 ओवर में आठ विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। वरुण ने 57, श्रेय ने 23 और जतिन ने 15 रन की पारी खेली। चोकर्स के रिंकू ने तीन, संजू ने दो, सौरव, सनी और लक्ष्य ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें