फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-37 में सीवर लाइनों की सफाई से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-37 में लंबे समय से सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को रविवार को राहत मिली। आरडब्ल्यूए के प्रयासों पर नगर निगम की टीम सेक्टर में पहुंची और सक्शन मशीन की मदद से सीवर लाइनों की सफाई कराई। सफाई अभियान के बाद क्षेत्र की अधिकांश सीवर लाइनें सुचारु हो गईं, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय निवासी मनीष और करिश्मा के अनुसार सीवर जाम होने के कारण गंदा पानी अक्सर सड़कों पर बहता रहता था। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती थी और लोगों को आवागमन के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती थी, क्योंकि सीवर ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या बढ़ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को नगर निगम की टीम ने सक्शन मशीन के माध्यम से सीवर लाइनों की सफाई कर अवरोध हटाए। इसके बाद सीवर व्यवस्था सामान्य होने लगी और सड़कों पर गंदा पानी भरने की समस्या से राहत मिली। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और आरडब्ल्यूए की पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में भी सीवर लाइनों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें