फरीदाबाद। भूपानी स्थित रावल क्रिकेट मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में वायजर वारियर्स ने द क्रिकेटर्स को 58 रनों से हरा दिया। वायजर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 221 रन बनाए। वायजर के लिए सम्राट ने 95, संजय आर्य ने 47 और रविंद्र रात्रा ने 42 रन बनाए। द क्रिकेटर्स के तुषार अरोड़ा और सन्नी भल्ला ने दो-दो विकेट किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए द क्रिकेटर्स 163 रन पर ऑल आउट हो गई। क्रिकेटर्स के हैरी ने 41 और पंकज शर्मा ने 22 रन बनाए। वहीं, वायजर के दीपक ने तीन और मनोज व धीमान को दो-दो विकेट मिले। सम्राट को मैन आफ द मैच चुना गया। संवाद