फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अभिषेक की शतकीय पारी पर भारी पड़े नमन और हेमंत के चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
-एकेपी क्रिकेट अकादमी ने जूनियर-11 को छह विकेट से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर एकेपी क्रिकेट अकादमी और जूनियर-11 के बीच मुकाबला खेला गया। एकेपी क्रिकेट अकादमी ने जूनियर-11 को छह विकेट से हराया। 35 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जूनियर-11 ने 294 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जूनियर-11 के लिए अभिषेक ने महज 77 गेंदों पर 117 रन की शानदार पारी खेली जबकि नैतिक ने 37 और नकुल ने 32 रन का योगदान दिया। एकेपी के लिए कृष्णा सिंह ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी को आई एकेपी ने 27.3 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। एकेपी के लिए बल्लेबाजी को आए नमन भारद्वाज ने 122 और हेमंत प्रजापति ने 68 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। जूनियर-11 के लिए प्रिंस ने तीन और नकुल शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। एकेपी के लिए 122 रन बनाने वाले नमन भारद्वाज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें