फरीदाबाद। जिले में एसआईआर के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिले में विधानसभा वार डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। पृथला विधानसभा क्षेत्र में 82.41 प्रतिशत, बड़खल में 76.47 प्रतिशत, तिगांव में 75.34 प्रतिशत, एनआईटी फरीदाबाद में 73.01 प्रतिशत, फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 64.21 प्रतिशत और बल्लभगढ़ में 63.33 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 24 जुलाई की अंतिम तिथि से पहले अपना गणना प्रपत्र (एसआईआर फॉर्म) भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कराएं। उन्होंने कहा कि अंतिम समय तक इंतजार करने से दस्तावेजों या तकनीकी त्रुटियों के कारण परेशानी हो सकती है।