फरीदाबाद। स्कूल व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 21 से 25 जुलाई तक व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत काउंसलिंग का भी आयोजन किया जाएगा। मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे इन आयोजनों में भाग लें एवं अपने करियर को उचित दिशा दें। इसका आयोजन सेक्टर-12 में प्रतिदिन प्रात 10 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित है। इच्छुक प्रतिभागी कमरा संख्या-508 में संपर्क कर सकते हैं। संवाद