फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रामीणों को मिलेगी वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन के तहत वाटर टेस्टिंग मोबाइल वैन सुविधा उपलब्ध करवाएगा। टेस्टिंग के लिए वैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर पेयजल की गुणवत्ता की जांच करेगी। यह वैन 31 जुलाई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करेगी और मौके पर ही पानी की जांच करके लोगों को उसकी शुद्धता की जानकारी देगी। कार्यकारी अभियंता राहुल बेरवाल, लैब कैमिस्ट वंदना चौधरी, कनिष्ठ अभियंता सुखबीर, योगेश तथा जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने संयुक्त रूप से इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राहुल बेरवाल ने कहा कि पानी हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है और उसकी गुणवत्ता की समय-समय पर जांच आवश्यक है। जिला सलाहकार सत्यनारायण नेहरा ने बताया कि यह वैन रोजाना करीब पांच गांवों का दौरा करेगी और वहां ट्यूबवेल से सप्लाई होने वाले पेयजल की जांच करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


लैब कैमिस्ट वंदना चौधरी ने बताया कि पानी की जांच कुल 9 मानकों पर की जाएगी। इनमें टीडीएस, पीएच, टरबिडिटी, आयरन, हार्डनेस, फ्लोराइड, नाइट्रेट, सल्फेट और जिंक शामिल हैं। इससे ग्रामीणों को यह जानकारी मिल सकेगी कि वे जो पानी पी रहे हैं वह सुरक्षित है या नहीं। इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता निषांत, अमित कुमार, पवन कुमार, रामभज, मनोज कुमार सहित कई विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें