फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नए सत्र से 11वीं के छात्रों के लिए शुरू होंगे व्यवसाय आधारित कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
एआई में दक्ष होंगे राजकीय विद्यालयों के छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने 11वीं कक्षा के छात्रों को भविष्य की तकनीकों और व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिले के स्कूलों में पारंपरिक विषयों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कौशल आधारित कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की जरूरतों के हिसाब से तैयार करना है। एआई वर्तमान समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाली तकनीक है। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, बैंकिंग और सूचना प्रौद्योगिकी के साथ-साथ औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भी लगातार बढ़ रही है। विद्यालय स्तर पर ही इस विषय की पढ़ाई शुरू होने से यहां के बच्चों की तकनीकी पकड़ मजबूत होगी। इससे उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के भी बेहतर और स्थानीय अवसर आसानी से मिल सकेंगे। नए सत्र से छात्रों को एआई के अलावा अपनी रुचि के अनुसार बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं, हेल्थकेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, सूचना प्रौद्योगिकी, रिटेल सेक्टर, पर्यटन और कृषि जैसे कई अन्य स्किल कोर्स को चुनने का विकल्प भी मिलेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का फायदा यह होगा कि विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ किसी एक क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी हासिल कर लेंगे। इससे बच्चों में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें