फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रजापति के पंजे से अचीवर्स क्रिकेट क्लब जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरसीसी की टीम को 16 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आरसीसी क्रिकेट मैदान पर रविवार को अचीवर्स क्रिकेट क्लब ने आरसीसी को 16 रन से मात दी। टी-20 मुकाबले में अचीवर्स ने नौ विकेट पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया। गौरव ने 44 और अशोक कुमार ने 28 रन बनाए। आरसीसी के लिए हर्षित गौर ने चार और हरेंद्र ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीसी की टीम 17.4 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई। अजीतपाल ने 56 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच आरडी प्रजापति ने 29 रन देकर पांच विकेट झटके। गौरव को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें