फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीके अकादमी 5 विकेट से विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित दयाल क्रिकेट मैदान पर बुधवार वीके क्रिकेट अकादमी ने द इलाइट इलेवन को 5 विकेट से हरा दिया। 25 ओवर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द इलाइट 24.3 ओवर 201 रन पर सिमट गई। हनी ने 64, हितेश ने 42 और हरिओम ने 30 रन बनाए। वीके अकादमी से कृष्णा ने दो जबकि कार्तिक, प्रथिश, लक्ष्य और प्रत्युश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में वीके अकादमी ने 19 ओवर में मुकाबला जीत लिया। रुद्र प्रताप ने 72, कृष्णा ने 39, मयंक ने 38 और प्रथिश ने 29 रन बनाए। द इलाइट से हरिओम ने 3 और अनुराग ने एक विकेट लिया। कृष्णा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें