फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पिटाई का बदला लेने के लिए उतारा था विशाल को मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से दो माह पहले विशाल के साथ किराए के मकान में रहता था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में घर में घुसकर चाकू से गोदकर की गई युवक की हत्या मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मूल रूप से बिहार के नालंदा जिला निवासी जितेन्द्र उर्फ अनंत, लालतुश , रविकांत कुमार और नीरज के रूप में हुई है।
आरोपी जितेन्द्र उर्फ अनंत, रविकांत कुमार और नीरज फिलहाल संजय कॉलोनी में ही रह रहे थे जबकि लालतुश दिल्ली के आजादपुर में रहता था। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एसआई विजय कुमार, अमरसिंह, राम चन्द्र, हवलदार आनंद, अजय, सिपाही अनिल कुमार, प्रीतम, संदीप, अजीत व विनोद की टीम ने मुख्य आरोपी जितेन्द्र और लालतुश को बिहार के नालंदा जिले के गांव रामसंघ से गिरफ्तार कर मृतक का फोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी जितेंद्र मृतक विशाल दोनों एक ही मकान में परिवार के साथ किराए पर रहते थे। वारदात के कुछ दिन पहले जितेन्द्र और विशाल में परिवार की किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस पर मृतक विशाल ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मुख्य आरोपी जितेंद्र की पिटाई कर दी थी। बदला लेने के लिए जितेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर 3 अप्रैल की रात घर में सोते समय विशाल की चाकू से हमला करके हत्या कर दी। आरोपी रविकांत और नीरज को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद सभी को अदालत में पेश करके जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें