फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित अग्रवाल क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में विशाल जैन क्रिकेट क्लब ने नरेश भाटेजा क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हरा दिया। 10 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल जैन की टीम 7.3 ओवर में सिर्फ 46 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई विशाल जैन की टीम ने 8.3 ओवर में चार विकेट पर 47 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। विशाल जैन की ओर से 1 ओवर में बिना कोई रन दिए तीन विकेट लेने वाले वरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद