फरीदाबाद। रावल क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को वायसीए येलो-बी ने वायसीए येलो-ए को 65 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए येलो-बी ने 40 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन बनाए। निश्चय चौहान ने 98 गेंदों में 64 रन बनाए। जवाब में येलो-ए की टीम नौ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। अनुराग यादव ने 30 रन बनाए। येलो-बी की ओर से विराट राणा ने तीन और विराट चौधरी व युग पासी ने दो-दो विकेट लिए। तीन विकेट लेने वाले विराट राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद