फरीदाबाद। रावल क्रिकेट ग्राउंड पर बुधवार को रावल ब्लू ने रावल रेड को तीन विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रावल रेड ने 39.3 ओवर में 219 रन बनाए। युगांश ने 31 और मनिंदर ने 30 रन बनाए। रावल ब्लू की ओर से लक्ष्य कर्दम और युवराज ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में रावल ब्लू ने 31.2 ओवर में सात विकेट पर 220 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रक्षित ने 90 गेंदों में 109 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद