- इस बार विपुल गाेयल की चल अचल संपत्ति 98 करोड़ 17 लाख और राजेश नागर की 13 करोड़ 42 लाख संपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में सोमवार को भाजपा के दो दमदार प्रत्याशियों विपुल गोयल और राजेश नागर ने अपने-अपने क्षेत्र में नामांकन भरे। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी शपथपत्र के रूप में सौंपा। 10 वर्ष बाद दोबारा फरीदाबाद विधानसभा से ताल ठोंकने वाले पेशे से उद्यमी विपुल गोयल की संपत्ति करीब 8 करोड़ रुपये घट गई है। उनकी संपत्ति 106 करोड़ रुपये से 98 करोड़ पहुंच गई है। दूसरी ओर, तिगांव विधानसभा से भाजपा के कद्दावर नेता राजेश की संपत्ति पांच वर्ष में तीन करोड़ के आसपास बढ़ी है।
98 करोड़ की संपत्ति विपुल गोयल के पास
फरीदाबाद विधानसभा से ताल ठोंकने वाले उद्यमी विपुल गोयल के शपथ पत्र के अनुसार उनकी चल अचल संपत्ति 98 करोड़ 17 लाख 65 हजार 522 रुपये कीमत की है। साल 2014 की संपत्ति से तुलना करें तो उस वक्त इनकी चल अचल संपत्ति 106 करोड़ 63 लाख 42 हजार 612 रुपये थी। इसके अनुसार इनकी चल अचल संपत्ति 8 करोड़ 45 लाख 77 हजार और 90 रुपये घट गई।
भाजपा नेता के पास खेती, आवासीय और व्यावसायिक संपत्ति कुल 57 करोड़ 53 लाख रुपये की है। इसके अलावा उनके पास 135 ग्राम सोना और हीरे के जेवरात हैं। उनकी पत्नी पल्लवी गोयल के पास 1379 ग्राम सोना, हीरे के जेवरात हैं। इनके पास 16 लाख 19 हजार रुपये की इनोवा कार और एक लाख रुपये कीमत की पिस्टल है। विपुल गोयल के पास एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी और पत्नी के पास एक लाख 45 हजार रुपये की नकदी है।
राजेश के पास 13 करोड़ की चल-अचल संपत्ति
गांव से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर की चल अचल संपत्ति पांच वर्ष में करीब तीन करोड़ 19 लाख पांच हजार 510 रुपये बढ़ी है। इस बार शपथ पत्र के अनुसार अचल संपत्ति 13 करोड़ 42 लाख 17 हजार 324 है। साल 2019 में इनकी कुल चल अचल संपत्ति 10 करोड़ 23 लाख 11 हजार 814 थी। इसके अलावा इनके पास एग्रीकल्चर जमीन के अलावा कई प्लॉट है जिसकी बाजार में कीमत 9 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक है। पत्नी मंजू नागर के पास 60 लाख रुपये तक की भूमि है। राजेश नागर के पास 98 ग्राम सोना है तो पत्नी के पास 496 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत साढ़े 36 लाख रुपये से ज्यादा की है। इसके अलावा 11 किलो चांदी,पत्नी के पास 10 किलो चांदी है। राजेश नागर के पास 22 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी है। उनके पास साढ़े 6 लाख और पत्नी के पास ढाई लाख रुपये की नकदी है।
तिगांव से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर की चल अचल संपत्ति पांच वर्ष में करीब तीन करोड़ 19 लाख पांच हजार 510 रुपये बढ़ी है। इस बार शपथ पत्र के अनुसार अचल संपत्ति 13 करोड़ 42 लाख 17 हजार 324 है। साल 2019 में इनकी कुल चल अचल संपत्ति 10 करोड़ 23 लाख 11 हजार 814 थी। इसके अलावा इनके पास एग्रीकल्चर जमीन के अलावा कई प्लॉट है जिसकी बाजार में कीमत 9 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक है। पत्नी मंजू नागर के पास 60 लाख रुपये तक की भूमि है। राजेश नागर के पास 98 ग्राम सोना है तो पत्नी के पास 496 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत साढ़े 36 लाख रुपये से ज्यादा की है। इसके अलावा 11 किलो चांदी,पत्नी के पास 10 किलो चांदी है। राजेश नागर के पास 22 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी है। उनके पास साढ़े 6 लाख और पत्नी के पास ढाई लाख रुपये की नकदी है।