फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ ओवरफ्लो से परेशान ग्रामीणों ने बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव हीरापुर में जोहड़ ओवरफ्लो होने की समस्या से परेशान ग्रामीण बृहस्पतिवार को बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे। जहां पर अपनी समस्या के जल्द निदान के लिए बीडीपीओ प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। वहीं चेतावनी दी कि अगर गांव की परेशानी जल्द दूर नहीं होती है, तो वह कार्यालय में धरना देंगे।
विज्ञापन

जोहड़ ओवरफ्लो होने की समस्या हीरापुर में कई सालों से बनी हुई हैं। जोहड़ का पानी गांव के सड़कें पर भर जाता है और गांव की सड़कें तालाब बन जाती है। ग्रामीण कई बार बीडीपीओ से शिकायत कर चुके है। लेकिन, परेशानी दूर नहीं होने ग्रामीणों में रोष पनप रहा था। बृहस्पतिवार को गांव के लोग सुबह 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। दीपक आजाद का कहना है कि गांव में हर समय जोहड़ में पानी ओवरफ्लो होता रहता है। सड़कें जलमग्न रहती है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। ऐसे में उनके सामने काफी मुसीबत खड़ी हो चुकी है। वहीं, गांव में पेयजल की काफी बुरी स्थिति है। यहां पर लोगों को पानी नसीब नहीं हो है। गांव में तीन सरकारी ट्यूबवेल खराब पड़े हैं। जिनको अभी ठीक नहीं कराया गया है, जबकि कई बार सरपंच से शिकायत कर चुके है।
वर्जन-
जोहड़ खाली कराने के लिए दो मोटर पंप लगाए जा रहे हैं। जिससे पानी निकाला जा सके। बाकी समस्याओं का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा। - प्रदीप कुमार, बीडीपीओ बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें