फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वास्थ्य जांच शिविर का ग्रामीणों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छांयसा। मोहना स्थित माहौर चौपाल पर अमृता हॉस्पिटल की ओर से मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 60 लोगों ने जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया। शिविर में बीपी, शुगर, थायराइड सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई।
शिविर में मौजूद डॉक्टर मोहित तेवतिया ने बताया कि आजकल बदलती जीवनशैली और भीषण गर्मी के कारण लोगों में ब्लड प्रेशर, शुगर और थायराइड जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में जिन मरीजों की स्थिति ज्यादा गंभीर पाई जाएगी, उन्हें अमृता हॉस्पिटल ले जाकर निशुल्क उपचार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों की टीम ने गर्मी से बचाव के लिए भी लोगों को जागरूक किया। शिविर में आशा फौजदार, डॉ. लोकेश, डॉ. मानित, राजकुमार, साहिल सिंह, निशा और आशी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें