फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कल रेट बढ़वाने के लिए ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सर्कल रेट में बढ़ोतरी कराने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने पृथला के विधायक को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों के साथ पन्हैड़ा खुर्द से हरियाणा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दयाकिशन शर्मा ने विधायक नयनपाल रावत से मांग करते हुए कहा कि उनके गांव में सरकार द्वारा ग्रामीणों को दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, इसके बाद भी उनके यहां जमीनों के सर्कल रेट काफी कम हैं। उनके गांव के नजदीक व सीमा से लगते अन्य गांवों के सर्कल रेट काफी अधिक हैं। ग्रामीणों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई जमीन की कीमतों में वृद्धि की गई है, बावजूद इसके उनके अन्य गांव से सर्कल रेट कम है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से कृषि भूमि के रेट कम से कम एक करोड़ रुपया करवाने की मांग की। इस मौके पर गोपाल शर्मा, कृष्ण गोपाल, रवि शर्मा, राजवीर, दीपक शर्मा, देवदत्त पंचायत सदस्य, नारायण शर्मा, वेदप्रकाश, संदीप, प्रदीप, गगन, ओमी, रामसिंह, संदीप, चन्द्रभान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें