फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत कांड में वरिष्ठ अफसर भी शक के दायरे में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कॉलसेंटर संचालक से करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में फरीदाबाद विजिलेंस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक हवलदार को पांच लाख रुपये के साथ रंगे हाथों काबू किया गया है जबकि दूसरा आरोपी एक फार्म हाउस संचालक है, जिस पर पीड़ित को अपने फार्म पर रखने का आरोप है। इस मामले में हुई पूछताछ में दो वरिष्ठ अधिकारियों के नाम सामने आए हैं। विजिलेंस की टीम इस मामले में गहनता से जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में दो बड़े अधिकारियों के नाम सामने आए हैं जो आरोपी थाना प्रभारी विशाल के रिश्तेदार हैं। इन अधिकारियों में से एक अधिकारी काफी समय तक गुरुग्राम में अच्छे पदों पर कार्यरत रह चुका है जबकि, दूसरा अधिकारी इससे भी भी ऊंचे पद पर आसीन है। स्थिति यह है कि इस मामले को पूरी तरह से लीपापोती करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

लेपटॉप को लेकर बिगड़ी थी बात
मामले की अभी तक कि जांच में यह सामने आया है कि कॉलसेंटर संचालक नवीन भूटानी व उसके एक दोस्त ने मिलकर पार्टनरशिप में कॉलसेंटर का काम किया था। किसी बात पर मामला बिगड़ने के बाद उसके सहयोगी ने अपने पैसे वापस मांगे। पैसे देने में जब आनाकानी होने लगी तो सहयोगी ने थाना प्रभारी विशाल से संपर्क किया। विशाल ने कृष्ण यादव के फार्म पर नवीन भूटानी को बुलाया और यहां उससे 57 लाख रुपये लिए गए। नवीन के सहयोगी ने एक लैपटॉप की मांग की जिसमें कंपनी का डेटा था। इस लेपटॉप को देने से नवीन से इनकार किया और मामला खटाई में आ गया। इधर पैसे का लेनदेन मोटा होने के कारण थाना प्रभारी ने भी कुछ हिस्सा बटोरने की योजना बनाई। इसके बाद हवलदार अमित को भी इस मामले में शामिल किया गया। डील तय हुई कि अमित दस लाख लेने आएगा। इसी दौरान नवीन ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और बात पुलिस महानिदेशक तक पंहुची। तुरंत फरीदाबाद की टीम को रेड का आदेश मिला और हवलदार को काबू कर लिया गया। अभी तक इस मामले में दो लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक इसमें अभी तीन से चार लोगों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें