फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर समझकर युवक को पीटा: भीड़ ने पहले नाम और पता पूछा... घबराया हुआ देखकर जमकर की मारपीट, ऐसे सामने आई सच्चाई

Mon, 18 Aug 2025 04:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

ग्रामीणों ने बताया कि जब युवक से जब नाम और पता पूछा तो वह घबरा गया। इस पर लोगों को शक हुआ कि वह चोर है। उसी पर लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के थाना तिगांव क्षेत्र के गांव मंझवाली में रविवार देर रात एक युवक को चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव की गलियों में 19 वर्षीय युवक घूमता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन

गांव मंझावली के रहने वाले लोगों ने बताया कि जब युवक से जब नाम और पता पूछा तो वह घबरा गया। इस पर लोगों को शक हुआ कि वह चोर है। उसी पर लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजबीर ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम गन्नू उर्फ गट्टू बताया। वह मूल रूप से अलीगढ़ जिले के चिकबा मोहल्ले का रहने वाला है। अभी वह गांव मंझवाली में अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने जांच में पाया कि युवक चोरी करने नहीं बल्कि शराब के नशे में गांव की सड़क पर घूम रहा था। पुलिस ने युवक को रातभर थाने में रखा और सोमवार सुबह उसके परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें