फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहीद की प्रतिमा खंडित होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत, सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव अटाली स्थित शहीद संदीप कालीरमन की प्रतिमा को रविवार रात को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। शरारती तत्वों ने प्रतिमा के चारों ओर लगे शीशे के साथ नाक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद शहीद के परिजनों और गांव के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


शहीद संदीप कालीरमन देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनकी याद में गांव में एक भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी, जिसे गांववासी श्रद्धा और गर्व के प्रतीक के रूप में देखते हैं। शहीद संदीप कालीरमन के छोटे भाई सोनू कालीरमन ने बताया कि यह किसी शरारती तत्व की घटिया हरकत है, जिसने जानबूझकर प्रतिमा को खंडित किया है। उन्होंने कहा वह हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए जो शहीद की प्रतिमा को खंडित कर रहे हैं। यह केवल एक मूर्ति नहीं, पूरे देश की भावना का प्रतीक है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी गहरा रोष है। उन्होंने मांग की है कि प्रतिमा की तुरंत मरम्मत कराई जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें