फरीदाबाद। नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों की धूम रही। गांव चांदपुर-दयालपुर में जिला अध्यक्ष सरपंच एसोसिएशन की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इसी कड़ी में एनआईटी-2 स्थित सिद्धपीठ श्री महाकाली मंदिर संस्था की ओर से भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मां महाकाली के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष नवरात्रों के दौरान ये धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि समाज में भक्ति, एकता और सेवा का भाव बना रहे। संवाद