फरीदाबाद। डबुआ स्थित क्रिकेट मैदान पर विराज क्रिकेट क्लब और राइजिंग क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। 20 ओवर के मुकाबले में विराज क्रिकेट क्लब ने राइजिंग क्रिकेट क्लब को 26 रन से हराया। विराज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 198 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बल्लेबाज करने आई राइजिंग क्लब की टीम पूरे ओवर खेलकर 172 रन ही बना सकी। विराज क्लब की ओर से 36 गेंदों पर 80 रन बनाने वाले विक्रांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद