फरीदाबाद। स्कॉलर्स प्राइड क्रिकेट मैदान पर रविवार को प्राइड जूनियर्स ने वाइटैलिटी डिवाइन को पांच विकेट से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वाइटैलिटी डिवाइन की टीम छह विकेट पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राइड जूनियर्स की टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्राइड जूनियर्स के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले वासु पराशर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने महज पांच ओवर में महज 15 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। संवाद