फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को डबुआ फाइटर्स ने बाउंड्री टाइटंस को 60 रन से हराया। 20 ओवर के मुकाबले में डबुआ फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बाउंड्री टाइटंस की टीम 14.4 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। डबुआ फाइटर्स के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले विकास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विकास ने 3 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। संवाद