फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भारत क्रिकेट अकादमी ने एकेपी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित विराज क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को लखनऊ की भारत अकादमी ने एकेपी अकादमी को 27 रन से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में भारत अकादमी ने आठ विकेट पर 244 रन का स्कोर खड़ा किया। शौर्य प्रताप ने 82 और शाश्वत ने 61 रन का योगदान दिया। एकेपी अकादमी के लिए सिद्धांत ने तीन और मोनू ने दो विकेट चटकाए। जवाब में एकेपी की टीम 35.2 सिर्फ 217 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से दिविज खत्री ने 74 और कृष्णा सिंह ने 48 रन बनाए। भारत अकादमी के लिए स्पर्श सक्सेना, अनमोल और शाश्वत ने दो-दो विकेट लिए। शाश्वत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें