फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नेहरू कॉलेज में सतर्कता सप्ताह, विद्यार्थियों ने दिया ईमानदारी का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और एनएचपीसी लिमिटेड ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। करीब 150 विद्यार्थियों ने ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त समाज का संदेश देते हुए भाषण, निबंध और पोस्टर के माध्यम से अपने विचार रखे।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का विषय सत्यनिष्ठा से समृद्धि था। निबंध प्रतियोगिता में अधिप ने पहला, नेहा ने दूसरा और नंदिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में दुष्यंत सिंह, प्रियांशु कुशवाहा और दृष्टि रंजन शीर्ष तीन विजेता रहे। भाषण प्रतियोगिता में अधिप, ललित और सुहानी ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। एनएचपीसी के उप महाप्रबंधक अविनाश कुमार यादव और वरिष्ठ प्रबंधक सूरज कुमार कार्यक्रम में उपस्थित थे। विजेताओं को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दिए गए। प्रोमिला काजल ने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त आचरण की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें