फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरर।याणा का रण : पचास हजार से अधिक नकदी के लेनदेन पर देना होगा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान नकदी के लेनदेन पर भी आयोग की नजर बनी हुई है। 50 हजार से अधिक की निकासी करने वालों पर आयोग नजर रख रहा है। जिला प्रशासन ने शहर के आम लोगों से अपील की है कि वह तय सीमा से अधिक की नकदी का लेनदेन न करें। जांच के दौरान पकड़े जाने पर नकदी का पूरा हिसाब-किताब देना होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि चुुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के धन-बल का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। कोई प्रत्याशी या पार्टी समर्थक के खिलाफ इस तरह की गतिविधि की शिकायत मिली तो इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान नकदी का पूरा हिसाब-किताब जांच टीम के सामने प्रस्तुत करना होगा। इसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी व आयोग को इसकी सूचना दी जाएगी। अति आवश्यक कार्यों के लिए तय सीमा से अधिक की निकासी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। वहीं चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत करने के लिए आयोग ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। यहां आम लोग आयोग की आंख-कान बन कर शिकायत कर सकते हें। शिकायतकर्ता के नाम व पता पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा सी-विजिल एप पर भी शिकायत की जा सकती है।
टीमें हो चुकी है गठित
चुनाव प्रक्रिया में धन-बल के प्रयोग के साथ किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच के लिए एसएसटी और एफएसटी टीमें गठित कर दी गई है। तहसीलदार दिनेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 18 टीमों का गठन किया गया है। सभी विधानसभा में एफएसटी, एसएसटी व वीएसटी की एक-एक टीमें सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें