फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हथियारनुमा सामान सहित युवकों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-2 से सेक्टर-3 की ओर जा रहे कुछ युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक पर सवार चार युवक हाथों में डंडा, सुआं और अन्य हथियारनुमा सामान लिए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक्सप्रेसवे पर चल रहे वाहनों में सवार किसी व्यक्ति ने बनाया और बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक कौन हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें