संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोबाइल फोन गुम होने के बाद बैंक खाते से 71,200 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पल्ला निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। 11 जून को दिल्ली जाते समय उनका मोबाइल गुम हो गया। उन्होंने नई सिम निकलवाकर पहले छोटे मोबाइल में और फिर नए फोन में चालू की। नए मोबाइल में भुगतान एप डाउनलोड कर सक्रिय करने पर पता चला कि उनके बैंक खाते से 12 से 15 जून के बीच नौ अलग-अलग ऑनलाइन लेनदेन में कुल 71,200 रुपये निकाल लिए गए। नवीन ने 18 जून को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीन जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।