फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके गोल चक्कर पर सांप दिखने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर के व्यस्त इलाकों में से एक बीके गोल चक्कर रानी आवंतीबाई लोधी चौक पर सांप दिखने का वीडियो का वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बड़ा सांप खुलेआम रेंगता हुआ नजर आ रहा है, जिससे राहगीरों में दहशत का माहौल बन गया है। वीडियो मंगलवार दोपहर के समय का बताया जा रहा है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि सांप गोल चक्कर के बीच से नीचे सड़क की ओर उतरने की कोशिश कर रहा है। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया। बीके गोल चक्कर शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक है। इसके पास ही बादशाह खान अस्पताल और नगर निगम कार्यालय स्थित हैं, जहां रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में इस तरह की घटना सामने आने से लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें