फरीदाबाद। एनआईटी-3 में युवक का बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सड़क पर बाइक चलाते समय लापरवाही से स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह अपनी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालता नजर आया। ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है, इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हुए इस तरह के खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की जा रही है। संवाद