फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिवाली पर पटाखों की जगह पिस्टल से हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- भूपानी क्षेत्र की एसआरएस पर्ल्स हाइट्स सोसायटी का बताया जा रहा वीडियो, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

- सोसाइटी पदाधिकारी ने असली पिस्टल से फायरिंग होने से किया इन्कार
फरीदाबाद। दीपावली पर पटाखों से आतिशबाजी करने के बजाय पिस्टल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। यह वीडियो भूपानी थाना क्षेत्र की एसआरएस पर्ल्स हाइट्स सोसायटी का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति पिस्टल से लगातार कई राउंड फायर करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दिवाली की रात सोसायटी परिसर में कुछ लोगों ने पिस्टल निकालकर हवा में गोलियां चलाई थीं। उस समय आसपास अन्य लोग भी मौजूद थे। किसी ने ऊंचाई से फायरिंग का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। रिहायशी सोसायटी में इस तरह की घटना से लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भूपानी थाना प्रभारी को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली थी। इसके बावजूद वीडियो के आधार पर फायरिंग की जगह और उसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि हथियार लाइसेंसी था या अवैध और वीडियो कब बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोसायटी पदाधिकारी उमाकांत ने असली पिस्टल से फायरिंग होने से इन्कार किया। उनका कहना था कि बाजार में ऐसी पिस्टल उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल लोग दिवाली पर पटाखे चलाने के लिए करते हैं। संभव है कि वीडियो में ऐसे ही किसी उपकरण का इस्तेमाल किया गया हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें