फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कृष्णा क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में विक्ट्री क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट अकादमी को 48 रनों से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विक्ट्री क्रिकेट क्लब की टीम 39.2 ओवर में 224 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए आकाश शर्मा ने 62 रन बनाए, जबकि दीपक ने 41 और मोहित ने 29 रनों का योगदान दिया। रॉयल क्रिकेट अकादमी की ओर से नितिन ने तीन विकेट झटके, जबकि रोहित और करण को दो-दो विकेट मिले। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट अकादमी की टीम 34.1 ओवर में 176 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए अमन ने 52 और विवेक ने 38 रन बनाए। विक्ट्री क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक और सुमित ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि राहुल को दो विकेट मिले। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें