फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में 350 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दूसरी जिला स्तरीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में फरीदाबाद, गुरुग्राम और गाजियाबाद के करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी ने सेक्टर 65 स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ स्कूल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आशा ज्योति विद्यापीठ के निदेशक सतबीर डागर और संत विद्या निकेतन स्कूल फरीदाबाद के प्रधानाचार्य आशीष नागर ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आरटूएफ मार्शल आर्ट एकेडमी के महासचिव दुष्यंत सैनी और एसकेएसआई फरीदाबाद के महासचिव वंश सैनी मौजूद रहे।
दुष्यंत सैनी ने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलता है। इससे उनका मनोबल भी बढ़ता है। उन्होंने खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। वंश सैनी ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अपने खेल में सुधार करने का अवसर मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें