फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सांड के हमले से घायल ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी की डबुआ कॉलोनी में एक सप्ताह पहले सांड की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग ने शुक्रवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। डबुआ कालोनी निवासी चरण सिंह 7 नवंबर की रात लगभग 8 बजे गुरुद्वारे से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घूम रहे एक सांड ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा था। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था।
विज्ञापन

बुजुर्ग के पोते ने लगाया लापरवाही का आरोप
बुजुर्ग की मौत के बाद उनके परिवार का गुस्सा नगर निगम के ऊपर फूटा। उनके पोते गुरप्रीत ने इस घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घर के आसपास भी लावारिस पशु घूमते रहते हैं। इनकी वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाकर लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजने का दावा किया जाता है, लेकिन शहर की सड़कों पर इनकी मौजूदगी कम नहीं हो रही है। इससे आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें