-पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जिले ने जीते 9 पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कुरुक्षेत्र में दो दिवसीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 9 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में 5 स्वर्ण और 4 रजत पदक हासिल किए। मैकन श्रेणी में वेरोनिका सिंह ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं नविका नेगी ने 29 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। कुनाल शर्मा ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। तेजस्वी ने 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।
सब जूनियर वर्ग में पाखी राव ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिद्धि पराशर ने 33 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। प्रणव चावला ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। लक्ष्य ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सीनियर वर्ग में सीनियर वर्ग में खुशबू ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक पर कब्जा किया। कोच यशोदा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।