फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनुमति आने के बाद शुरू की जाएगी वेरिफिकेशन

Thu, 22 Jun 2023 06:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुमति आने के बाद शुरू की जाएगी वेरिफिकेशन जिले के 11 कॉलेजों में 9750 सीटों पर होंगे दाखिले संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। स्नातक में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तेजी से हो रहे हैं, लेकिन उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जिले के कॉलेजों को अनुमति प्रदान नहीं की गई है। इसकी वजह से सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच शुरू नहीं हो पाई है।

सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज महिला महाविद्यालय के डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि आदेश अनुसार आवेदन 17 जून से होने थे, लेकिन तकनीकि खराबी के कारण वेबसाइट पर आवेदन लिंक दो दिन बाद जारी किया गया। इसके कारण छात्र दाखिले की आखिरी तारीख से पहले फार्म अप्लाई कर रहे है। उन्होंने बताया कि उनके कॉलेज में करीब 600 सीट है जिसके लिए विद्यार्थी अप्लाई करेंगे। अभी तक 450 विद्यार्थियों ने अप्लाई कर दिया है। अप्लाई करने के बाद कॉलेज द्वारा विद्यार्थी के दस्तावेजों की जांच की जाती है, लेकिन उच्च विभाग द्वारा अनुमति नहीं मिलने के कारण दस्तावेजों की जांच शुरू नहीं हुई है। एनआईटी 5 नंबर स्थित के एल मेहता की ऑफिस असिस्टेंट गीता अहुजा ने बताया कि उनके कॉलेज में 1540 सीटें विभिन्न कोर्सों में है। उनके कॉलेज में दाखिला लेने के लिए अभी तक 300 विद्यार्थी अप्लाई कर चुके हैं। वहीं अग्रवाल कॉलेज से डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि जिले के 11 महाविद्यालय हैं, जहां पर दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें सात सरकारी महाविद्यालय, तीन सरकारी सहायता महाविद्यालय और एक निजी है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन दस्तावेज का सत्यापन महाविद्यालय के द्वारा 17 जून से 30 जून तक किया जाना है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। उनको उम्मीद है कि शुक्रवार को अनुमति मिल जाएगी, जिसके बाद कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। जिले के 11 कॉलेजों में 9750 सीटों पर प्रवेश होना है।
विज्ञापन



साइबर कैफे या स्वयं कर सकते है आवेदन
विद्यार्थी साइबर कैफे या स्वयं ही लैपटॉप या अन्य माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते वक्त सभी डिटेल सावधानीपूर्वक भरें, ताकि आवेदन रिजेक्ट नहीं हो। इसमें सबसे जरूरी है सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन डिटेल है। महाविद्यालय का चयन भी सावधानी से करें, क्योंकि एक बार रजिस्टर्ड हो गया तो फिर बदलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें