फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकों पर वाहनों की गहनता से जांच की जाए : पुलिस उपायुक्त

विज्ञापन
बल्लभगढ़ पुलिस उपायुक्त प्रतीक अग्रवाल अन्य पुलिस अ​धिकारियों के साथ फज्जूपुर एवं मोहना स्थित इ
विज्ञापन
इंटरस्टेट नाकों का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल की ओर से द्वारा निरंतर सक्रियता दिखाई जा रही है। पुलिस उपायुक्त ने बल्लभगढ़ जोन के इंटरस्टेट नाकों का निरीक्षण किया। उसके बाद ज्वेलर्स शोरूम व दुकान मालिकों के साथ बैठक का आयोजन कर आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 14 अप्रैल की शाम को पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ की ओर से बल्लभगढ़ जोन में उत्तर प्रदेश सीमा से सटे फज्जूपुर एवं मोहना स्थित इंटरस्टेट नाकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नाकों पर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जाए। विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा संदिग्ध से पूछताछ कर उनकी पहचान सुनिश्चित की जाये।
विज्ञापन

उसके बाद बुधवार को बल्लभगढ़ जोन में स्थित सभी ज्वैलरी शोरूम व दुकान मालिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने व्यवसायियों के साथ सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

सुरक्षित लॉकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें
उन्होंने मालिकों को निर्देशित किया कि वे अपनी दुकानों में मजबूत एवं सुरक्षित लॉकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। वहां पर कार्यरत सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन करवाए। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाए। जिनमें कम से कम 3 माह तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की क्षमता हो। उन्होंने यह भी कहा कि ज्वैलरी शॉप पर आभूषण बेचने वाले व्यक्ति का वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) अवश्य लिया जाए तथा उसका पूरा विवरण रजिस्टर में विधिवत दर्ज किया जाए, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें