फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गदपुरी टोल से ही वापस किए गए पलवल की ओर से आने वाले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में बीएस तीन मानक के वाहनों पर प्रतिबंध के बाद बदरपुर बाॅर्डर पर लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली में बीएस तीन मानक के वाहनों पर प्रतिबंध के बाद शहर में शुक्रवार रात से ही जाम के हालात बने रहे। बदरपुर बाॅर्डर से लेकर आश्रम तक भारी वाहनों की कतारें लगी रहीं। दिल्ली में नो एंट्री खुलने के बाद रात 12 बजे से बड़ी संख्या में वाहनों ने प्रवेश किया। इसके कारण प्रदूषण का स्तर घटने के बजाय बढ़ गया। वहीं फरीदाबाद में पुलिस ने नए नियमों का पालन कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर रखा था।
रात 12 बजे के बाद पलवल की तरफ से आने वाले वाहनों को गदपुरी टोल के पास से ही वापस कर दिया गया। वहीं बदरपुर बॉर्डर व प्रहलादपुर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जहां एक तरफ दिल्ली का एक्यूआई 303 पहुंच चुका है। वहीं बल्लभगढ़ का एक्यूआई 319 की गंभीर श्रेणी में कई दिनों से बना हुआ है। दिल्ली में सरकार व प्रशासन की तरफ से सख्ती से नियमों का पालन कराने के साथ नए नियम भी बनाए जा रहे हैं। वहीं फरीदाबाद में प्रदूषण की स्थिति दिल्ली से अधिक खराब होने के बाद भी अलग से कोई प्रावधान नहीं बनाए गए हैं। प्रशासन केवल कागजी नियमों का पालन कराने पर ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के तहत बीएस तीन या उससे कम मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश एक नवंबर से दिल्ली-एनसीआर में प्रभावी हो गया है। अभियान में दिल्ली और हरियाणा यातायात पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है।

बीएस तीन मानक के वाहनोंं पर शुक्रवार रात से ही प्रतिबंध लग गया था, जिसकी वजह से दिल्ली से लेकर बदरपुर बॉर्डर तक ट्रकों की लंबी लाइन लगी रही। इसकी वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि शनिवार को यहां के हालात सामान्य रहे। यातायात पुलिस ने यहां जाम नहीं लगने दिया।

वापस भेजे जा रहे वाहन



शनिवार को बदरपुर बॉर्डर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जहां आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। यातायात पुलिसकर्मी वाहनों के बीएस तीन मानक की जांच कर रहे हैं। जिन वाहनों का मानक बीएस तीन से कम या उसके अनुरूप नहीं पाया जाता, उन्हें दिल्ली की सीमा से वापस भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स



तीन प्रमुख चेक पोस्ट बनाए गए
हरियाणा यातायात पुलिस के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक आनंद मोहन ने बताया कि फिलहाल शहर में बीएस तीन मानक के वाहन बहुत कम ही दिखाई दे रहे हैं। अधिकतर वाहन अब सीएनजी संचालित हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में वाहनों की जांच के लिए तीन प्रमुख चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जिनमें बदरपुर, सराय और प्रहलादपुर बॉर्डर चेक पोस्ट शामिल हैं। इन चेक पोस्ट पर 150 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इन स्थानों पर ही वाहनों को रोका और जांचा जा रहा है। पुलिस वाहनों के बीएस तीन मानक के साथ-साथ उनके पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की भी जांच कर रही है। जिन वाहनों के पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की अवधि समाप्त हो चुकी है, उनके चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें