फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 90 दिन में नहीं भरा चालान तो जब्त होगा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में अगर यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने पर आपका चालान काटा है और 90 दिन बाद भी आपने चालान नहीं भरा तो ये खबर आपके लिए अहम हो सकती है। 90 दिन बाद भी चालान नहीं भरा गया तो यातायात पुलिस अब ऐसे वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से चालान कटने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करने के साथ ही जल्द चालान भरने की अपील भी की गई है। यातायात पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि चालान का भुगतान 90 दिन के अन्दर नहीं करते हैं तो धारा 167 (8) केन्द्रीय मोटर अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई कर पुलिस आपके वाहन को जब्त कर सकती है। ऐसे में पुलिस की लोगों को सलाह है कि वे समय रहते अपने चालान का भुगतान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें