फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ड्यूटी से लौट रहे युवक को वाहन ने 30 मीटर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजरौंदा में खाटू श्याम मंदिर के सामने हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा में खाटू श्याम मंदिर के सामने मंगलवार रात ड्यूटी से स्कूटी पर घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने करीब 30 मीटर तक घसीटा। इस हादसे में 26 वर्षीय युवक शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात करीब 10:45 बजे हुआ। वहीं वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-8 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शुभम को बीके अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार शुभम दक्षिण दिल्ली के मीठापुर स्थित शक्ति विहार का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता पवन नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। शुभम ने बीकॉम की पढ़ाई की थी और करीब छह महीने पहले सेक्टर-58 स्थित एक कंपनी में डाटा एंट्री का काम शुरू किया था। उसकी ड्यूटी सुबह 11 बजे से शाम आठ बजे तक थी। मंगलवार को कंपनी में ओवरटाइम होने के कारण वह देर रात घर के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम के रिश्तेदार सुरेश यादव ने बताया कि अजरौंदा में हादसे के दौरान उसकी स्कूटी एक तरफ गिर गई, जबकि शुभम दूसरी ओर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रहा वाहन उसके ऊपर से गुजर गया। हालांकि, पुलिस अभी हादसे के वास्तविक कारण और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को करीब 30 मीटर तक भी घसीटा गया है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग घायल की मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाने में लगे रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क हादसे के समय वीडियो बनाने के बजाय घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दें। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस चालक की पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें