फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से तिजोरी काटकर 40 के जेवर चोरी

विज्ञापन
फरीदाबाद सराय ख्वाजा मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल ज्वैलर्स की दुकान में चोरों ने तिजोरी को गैस कटर ? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल ज्वेलरी शॉप से चोरों ने करीब 40 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। चोर छत के रास्ते से जाकर गैस कटर से दरवाजा काटकर शोरूम में अंदर घुसे। आरोपी तिजोरी में रखे सोने व चांदी के सारे आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खोलने पर शोरूम मालिक को चोरी का पता चला। सेक्टर-37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अशोका एन्क्लेव निवासी कृष्ण अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि सराय मुख्य बाजार में अग्रवाल ज्वैलर्स नाम से उनका शोरूम है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे वे शोरूम का शटर बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब उन्होंने शोरूम का शटर खोला तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। शोरूम के अंदर रखी मुख्य तिजोरी का लॉक भी चोरों ने गैस कटर से काट कर खोल लिया था। तिजोरी में रखे सारे आभूषण गायब थे। कृष्ण अग्रवाल के मुताबिक आभूषणों की कीमत करीब 40 लाख रुपये है। थाना सेक्टर-37 पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच में पाया कि चोर छत के रास्ते शोरूम में दाखिल हुए। उन्होंने गैस कटर से छत का दरवाजा काटा। इसके बाद शोरूम में रखी तिजोरी भी गैस कटर से काटकर खोली।
सराय ख्वाजा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दयाचंद ने बताया कि क्राइम ब्रांच व फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट व अन्य सबूत जुटाए हैं। चोरों की तलाश के लिए जिले की सभी क्राइम ब्रांच लग गई हैं। पुलिस ने शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों, पुराने कर्मचारियों व शोरूम में मरम्मत का कार्य कर रहे मजदूरों व कारीगरों की लिस्ट भी एकत्रित की है। कृष्ण अग्रवाल ने बताया है कि वे शोरूम में मरम्मत कार्य करा रहे थे। इसलिए सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इसलिए चोरी की कोई फुटेज पुलिस को नहीं मिली है। शोरूम से कुछ दूरी पर एक दुकान में बाहर की तरफ लगा सीसीटीवी कैमरा पुलिस को चालू मिला। उसकी फुटेज में एक संदिग्ध युवक कंधे पर बोरी रखकर जाते दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें