फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 800 मीटर दौड़ में चमन प्रकाश बघेल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बार एसोसिएशन फरीदाबाद एवम ब्लैक कोट फाउंडेशन की ओर से मानव अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अधिवक्ताओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें महिला और पुरुष वर्ग में 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता, बैडमिंटन, खो-खो, बच्चों की 100 मीटर दौड़ , बैडमिंटन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
पुरुष वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अधिवक्ता चमन प्रकाश बघेल, द्वितीय स्थान पर अधिवक्ता दिनेश कुमार तोमर, तृतीय स्थान पर अधिवक्ता प्रिंस त्यागी रहे। महिला वर्ग की 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर अधिवक्ता अनिल कुमारी, द्वितीय स्थान पर अधिवक्ता संतोष कुमारी भारद्वाज, तृतीय स्थान पर अधिवक्ता गीता रानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर श्रेया, द्वितीय स्थान पर भूमि, तृतीय स्थान पर अनाहिका व बच्चों में प्रथम स्थान पर शिवांक त्यागी, द्वितीय स्थान पर धीरू तोमर रहे। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के अध्यक्ष राजेश बैसला, महासचिव टीका डागर, रंजिता पटेल, कमलेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, सोनिया, विपिन शर्मा, विनीत, अभिषेक गोस्वामी, प्रेमदत्त समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें