फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले के सराय ख्वाजा स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इतिहास को याद किया गया और तिरंगे का महत्व बताया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने कविता पाठ, भाषण आदि गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि हम 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुए थे इसीलिए हम प्रत्येक वर्ष इसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। पर साथ ही सौगात में हमें विभाजन रूपी विभीषिका का दंश भी मिला था। उसने लाखों भारतीयों पर पीड़ा के स्थायी निशान छोड़े थे। 1947 में विभाजन के कारण मानव जाति के इतिहास में इसे सबसे विनाशकारी विस्थापन में से एक के रूप में देखा जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें