संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। डीएसपी हथीन मोहिंदर सिंह ने बताया कि सभी स्तर के पुलिस अधिकारी और जवान चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर हैं। शहर के हर महत्वपूर्ण स्थान चौक-चौराहों, भीड़-भाड़ वाले मार्केट, होटल, बस अड्डा और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सभी पीसीआर व राइडर टीमें हाई अलर्ट पर रहकर 24 घंटे गश्त कर रही हैं । शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के द्वारा भी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने आमजन से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 का उपयोग किया जा सकता है।