फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सराय ख्वाजा स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना। विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के रूप में आयोजित किया जाता है। विद्यालय में खेल दिवस के अवसर पर खेलों के महत्व पर पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में प्राध्यापक दिलबाग सिंह एवं प्राध्यापिका गीता का सराहनीय योगदान रहा। प्राचार्य ने सभी छात्र छात्राओं का विशेष आभार व्यक्त किया तथा मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सीख दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें