फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से सीही गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा उदय कार्यक्रम के अंतर्गत डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल के मार्गदर्शन में सीही गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सेक्टर 8 इंस्पेक्टर नवीन ने बताया कि सामाजिक मुद्दों के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के तहत छात्रों को जानकारी देकर उन्हें भविष्य के लिए एक नई दिशा प्रदान की जाती है। मंगलवार को पुलिस टीम सीही गांव में पहुंची। जहां स्कूल प्राचार्य जयप्रकाश ने उनका स्वागत किया। साइबर सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर 8 थाना प्रभारी व उनकी टीम ने छात्रों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया और उन्हें साइबर ठगों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी विभिन्न प्रकार के बहाने बनाकर आपसे आपके बैंक खातों की जानकारी लेने की कोशिश करेंगे इसलिए आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी अनजान नंबर से फोन आने पर उन्हें अपने बैंक खाते, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्रदान न करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने अभी नया-नया मोबाइल उपयोग करना शुरू किया है। इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी राजेश कुमार, थाना सेक्टर 8 से उपनिरीक्षक सुरेंद्र व निधि, आरएसओ देवेंद्र सरदार और आरटीओ अधिवक्ता सतीश आचार्य अपनी टीम के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें