फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी नंबर प्लेट लगी वैनिटी वैन पकड़ी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। मांगर चुंगी के पास पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी एक वैनिटी वैन पकड़ी है। पुलिस ने चालक सूरज सिंह को गिरफ्तार किया और वाहन मालिक अख्तर अली शाह को भी आरोपी बनाया है। 5 नवंबर को एएसआई सोनू की टीम ने नाकेबंदी के दौरान महाराष्ट्र नंबर की बस को रोका। जांच में पता चला कि बस को वैनिटी वैन में बदला गया था। वाहन के चेसिस और इंजन नंबर का मिलान दस्तावेज से नहीं हुआ। चालान मशीन में भी वाहन का कोई आरटीओ रिकॉर्ड नहीं मिला। चालक सूरज सिंह ने बताया कि मालिक अख्तर अली शाह ने उसे बताया था कि वाहन पंजीकृत नहीं है। मालिक ने ही फर्जी नंबर प्लेट लगवाई थी। पुलिस ने वाहन और दस्तावेज जब्त कर चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें