फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के एक युवक के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट से करीब 12 लाख रुपये की 11,547 यूएसडीटी चोरी हो गई। यह धोखाधड़ी गलत लिंक पर क्लिक करने से फोन हैक होने के बाद हुई।पीड़ित अनिकेत शुक्ला ने बताया कि 30 जुलाई को उनके वॉलेट से यह रकम दूसरे वॉलेट में ट्रांसफर की गई थी। उन्हें 22 सितंबर 2026 को इसकी जानकारी मिली। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने छह नवंबर को धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से मिली थी। संवाद